फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,police,clean,palika,eo

भारी पड़ सकता है सड़कों और रास्तों पर मवेशी बांधना, दर्ज हो सकता है मुकदमा

Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
road,police,clean,palika,eo
कोंच। नगर की सड़कों और गलियों में मवेशी बांधना पशुपालकों पर भारी पड़ सकता है। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा नालियों में गोबर और कूड़ा बहाने पर भी दंडात्मक कार्रव्राइ होगी।
विज्ञापन

कोंच का पालिका प्रशासन मानता है कि शहर की सड़कों गलियों में काफी साफसफाई के बावजूद लोगों की लापरवाही से पसरी गंदगी रहती है। इस पर पालिका सख्त हुआ है। पालिका प्रभारी ईओ व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने नागरिकों को आगाह करते हुए अनाउंसमेंट भी कराया है कि लोग सड़कों, रास्तों में मवेशी कतई न बांधें। अन्यथा कार्रवाई तय। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें, इधर उधर फेंककर गंदगी फैलाने के कारण बनने वालों से पालिका प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा 21 को
कोंच। इस्लामी साल के आखिरी माह की 10 तारीख को मनाया जाने वाला ईद-उल-जहा (बकरीद) का त्योहार 21 जुलाई बुधवार को मनाया जाएगा। तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के सदर हाफिज अताउल्लाह खां गौरी ने बताया कि इस्लाम का यह दूसरा महत्वपूर्ण त्योहार तीन दिन 21 से 23 जुलाई तक मनाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ईदगाह समेत सभी मस्जिदों, मदरसों, खानकाहों के आसपास साफ सफाई, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए एवं आवारा जानवरों के विचरण पर प्रतिबंध लगाया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed