{"_id":"65a5977b3eb3df982b051566","slug":"road-dug-up-to-lay-pipeline-pedestrians-worried-orai-news-c-224-1-ori1004-9699-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी सड़क, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी सड़क, राहगीर परेशान
Tue, 16 Jan 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
जालौन। वार्ड में सड़क खुदाई कर पाइप लाइन बिछा दी गई। इसके बाद सड़क को खुदा छोड़ दिया गया। इंटरलॉकिंग में गड्ढे राहगीरों लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरा वार्ड तीन में तीन वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा पाइपलाइन डाली गई थी। पाइपलाइन डालने के गली में बनी इंटरलॉकिंग को तोड़ दिया गया। गली के मध्य में इंटररलॉकिंग खोदकर पाइपलाइन डाली गई। पाइपलाइन डालने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे भरने के नाम पर खानापूरी कर दी गई है। बरसात में गड्ढे में भरी गई मिट्टी बैठ गई है। मिट्टी बैठने के कारण गली में मध्य में नाली सी बन गयी है।
गली में बनी इंटरलॉकिंग के मध्य में नाली बन जाने के कारण व उसमें पानी भर जाने के कारण राहगीरों को दिक्कत हो रही तथा आसपास के लोग परेशान हैं। मोहल्लावासी पवन कुमार, संतोष याज्ञिक, जितेन्द्र कुमार, शिवराम, सीताराम आदि ने मांग की है कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गयी सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके तथा लोगों की परेशानी दूर हो सके।