फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road collapsed due to overloaded tractor-trolley, young man died after falling under it

Jalaun News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से धंस गई सड़क, नीचे आने से युवक की मौत

Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed due to overloaded tractor-trolley, young man died after falling under it
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीसी रोड धंस गई, जिससे ट्रॉली एक ओर को झुक गई और उसकी चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे निवासी रविकांत कुशवाहा (30) रविवार सुबह रोज की तरह टहलने के बाद घर लौट रहे थे। उनके घर के पास ही प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री है, उसी किनारे से होकर वह गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव में अंबिका प्रसाद के घर के निर्माण कार्य के लिए में ईंटें लाई जा रही थीं। जैसे ही ट्रॉली रविकांत के पास पहुंची, ओवरलोड होने की वजह से सीसी सड़क धंस गई और ट्रॉली एक ओर को झुक गई।
विज्ञापन

इससे रविकांत ट्रॉली और बाउंड्री के बीच बुरी तरह से फंस गए और निकल नहीं सके। दोनों के बीच फंसे रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजीत सिंह और हल्का प्रभारी ओंकार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही ट्रैक्टर व ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया। उसकी मौत से पत्नी पिंकी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों पहले बना था घटनास्थल पर कुआं
ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर सड़क धंसी है उस स्थान पर पहले एक कुआं था। जब कुएं का इस्तेमाल बंद हो गया तो उसे पाट दिया गया। कुआं पाटने के बाद उस पर न तो जाली लगाई गई और न ही सुरक्षा के अन्य कोई इंतजाम किए गए। बाद में ग्राम सभा द्वारा वहां सीसी सड़क डलवा दी गई। सुरक्षा इंतजाम न होने से कुएं की मिट्टी ओवरलोडिंग की वजह से बैठ गई और गांव के एक व्यक्ति की जान चली गई। यदि सीसी सड़क बनवाने से पूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो शायद गांव के युवक की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed