{"_id":"5dcc54218ebc3e5af56edf8c","slug":"road-accident-orai-news-knp5256358104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड टेंपो पलटा, 9 छात्राओं समेत 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड टेंपो पलटा, 9 छात्राओं समेत 11 घायल
विज्ञापन
कालपी। इटौरा काशीखेरा मार्ग पर छात्र-छात्राओं से ओवरलोड टेंपो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। इससे उसमें सवार 9 छात्राओं समेत 11 लोग जख्मी हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। सभी छात्र-छात्राएं कालपी स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र जा रहे थे। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर सीओ और एसडीएम कौशल कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ संजय शर्मा का कहना है कि अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मामूली रूप से घायल चालक, परिचालक को थाने लाया गया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे इटौरा काशीखेरा मार्ग पर छात्राओं को लेकर कालपी की ओर जा रहा टेंपो पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टेंपो में क्षमता से अधिक सवारी होने से चालक ने उस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते सवारी टेंपो सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र कालपी की नौ छात्राओं में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने घायल छात्राओं को टेंपो से निकालकर अस्पताल भेजना शुरू किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी पाकर एसडीएम और सीओ भी अस्पताल घायल छात्राओं को देखने पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुंदर सिंह ने बताया कि अधिकांश छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं, लिहाजा उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेजा जा रहा है। एक छात्रा अंशिका को अधिक चोट आने से उरई के जिला अस्पताल रेफर किया गया। चालक पुनीत व क्लीनर उग्रसेन को भी मामूली चोटें आई हैं। सीओ के मुताबिक, टेंपो की भी जांच पड़ताल के लिए लिखा-पढ़ी की जाएगी।
हादसे में अमृता (19) पुत्री जगतराम इटौरा, अंशिका(21) पुत्री परशुराम इटौरा, निशा (19) पुत्री जगदीश इटौरा, जूली (18) पुत्री हरिश्चंद्र इटौरा, दीप्ति (19) पुत्री अमरचंद्र इटौरा, नेहा (20) पुत्री शंकर गररेही, शिवानी पुत्री परशुराम कुंआखेड़ा, भावना (20) पुत्री सत्यपाल, रसूलपुर, बीना (20) पुत्री मुन्नीलाल इटौरा, चालक पुनीत (19) पुत्र देव सिंह, सुरौला, क्लीनर उग्रसेन (21) पुत्र प्रयाग नारायण गररेही घायल हुए।