फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rice came to the poor doomed

बर्बाद हो रहा गरीबों के लिए आया चावल

Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rice came to the poor doomed
माल गोदाम पर पडे़ चावल को खाती गाय। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)।  दीपावली पर्व से पहले उरई रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर चावल की बोरियों से भरी एक रैंक उतारी गई थी। इसमें 92 हजार बोरी चावल रेलवे माल गोदाम के पास पटरियों के किनारे उतार दी गई थी। इन बोरियों को छह दिन तक खुले आसमान के नीचे पडे़ होने से आवारा जानवरों ने सैकड़ों बोरी फाड़ दी और चावल बर्बाद कर दिया। जमीन पर फैला चावल लोग भरकर ले गए हैं। इससे सरकारी खाद्यान्न का काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

  
 29 अक्तूबर को मुरादाबाद से उरई रेलवे स्टेशन केे माल गोदाम केे आसपास सरकारी चावल की 92 हजार बोरियों की रैंक उतारी गई थी। गुरुवार को छह दिन बीतने के बाद भी अभी तक यह बोरियां माल गोदाम के आसपास आज भी रखी है। भारतीय खाद्य निगम विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बोरियों को अन्ना पशुओं ने तमाम बोरियां फाड़ दी। माल गोदाम के आसपास फैले हुए चावल को गुरुवार को मजदूरों ने समेटना शुरू कर दिया। क्षेत्रीय लोगों में इस बात की खासी चर्चा है कि ठेकेदारों की लापरवाही से यह माल गोदामों तक नहीं पहुंच पाया। इससे चावल की बोरियों से खासा नुकसान हो गया है। लोगों ने इस लापरवाही की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed