फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Revolver pointed at backward class welfare officer

Jalaun News: पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पर तानी रिवॉल्वर

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Revolver pointed at backward class welfare officer
उरई। तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने बवीना आश्रम पद्धति स्कूल से हटाए गए एक कर्मचारी पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उरई कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें घटना विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय में 27 फरवरी को होने की बात कही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के मिर्जापुर नई बस्ती निवासी जालौन के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह 27 फरवरी को अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बवीना से हटाया गया कर्मचारी नितिन राज अपने चार साथियों के साथ आया। उसने गाली-गलौज करते हुए कार्यालय में रखे अभिलेख फाड़ दिए। इतना ही नहीं उनके सीने पर रिवॉल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारी अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र और नरेंद्र आए तो वह अपने साथियों के साथ कार्यालय से रिवॉल्वर लहराता हुआ चला गया। कोतवाली पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शिव कुमार राठौर का कहना है। उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में पूर्व समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस मामले में वह फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे सकते। जिस समय की यह घटना बताई जा रही है, उस समय सत्यम त्रिपाठी जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे, वर्तमान में वह पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी विकास के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed