फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   resident of kanpur drowned in yamuna

कानपुर से चादर चढ़ाने आया युवक यमुना में डूबा, मौत

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
resident of kanpur  drowned in yamuna
कालपी। कानपुर नगर के बेकनगंज से खानकाह शरीफ दरगाह में चादर चढ़ाने आए पांच युवकों में एक यमुना नदी में स्नान करते समय पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

बेकनगंज निवासी उबैश (19) दोस्त शाहजवान, जुनैद, समीर व कामरान के साथ कालपी स्थित खानकाह शरीफ दरगाह में चादर चढ़ाने के लिए आया था। चादर चढ़ाने के बाद पांचों कानपुर लौट रहे थे। उसी दौरान यमुना नदी देखकर उबैश ने नदी में नहाने की बात कही। दोस्तों के मना किया पर उबैश नहीं माना। हाईवे पर यमुना पुल के नीचे बाई घाट पर वह नदी में नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी घबरा गए।
विज्ञापन

उन लोगों ने शोर मचाकर उबैश को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने उबैश को नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उबैश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक परिजन वहां नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed