फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Republic Day today, Minister in-charge will be the chief guest

Jalaun News: गणतंत्र दिवस आज, प्रभारी मंत्री होंगे मुख्यअतिथि

Fri, 26 Jan 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Republic Day today, Minister in-charge will be the chief guest
उरई। गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह नौ बजे शुरू होने वाली परेड के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति होंगे। परेड में 10 टोलियां भाग लेंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को सुबह नौ बजे होने वाली परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुख्य अतिथि सुबह नौ बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जहां वह झंडारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। अंत में प्रशस्तिपत्र कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, रेडियो टीम व फायर टीम सहित 10 टोलियां गणतंत्र दिवस पर परेड में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पुलिस लाइन परिसर में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे, रंगोली बनाई जाएगी। पुलिस की ओर से खुशी की फायरिंग का आयोजन होगा। जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 25 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई। जिले में 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सहित सरकारी भवनों को दुल्हन की तरह सजाया गया। शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची डीएम कार्यालय से जारी की गई है। जिसमें सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक कार्यक्रम चलते रहेंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों ने बाजार से तिरंगा झंडा व चिन्ह, टोपी व मफलर आदि की खरीदारी की।
उरई। 26 जनवरी को लेकर गुरुवार को शहर में भी डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. ईरज राजा ने पैदल गश्त कर लोगों से मुलाकात कर शांति से पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग खुशी से पर्व को मनाएं। किसी भी परेशानी के लिए लोग पुलिस प्रशासन से सहयोग ले सकते हैं।

उरई। जिले में पुलिस सेवा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पांच आरक्षियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इनको एडीजी जोन कानपुर सम्मानित करेंगे।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ठ कार्य व शौर्य के आधार पर जिले के मुख्य आरक्षी श्रीराम प्रजापति, निरंजन सिंह, बृजेंद्र सिंह भदौरिया, आकाश जैन, अंकुश संखवार को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। सभी को एडीजी जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह सम्मानित करेंगे। इन सभी को सिल्वर चिन्ह मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed