{"_id":"68fa7a66884872935b07c2f5","slug":"report-on-youths-who-beat-up-teenagers-father-orai-news-c-224-1-ori1005-136045-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किशोरी के पिता को पीटने वाले युवकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किशोरी के पिता को पीटने वाले युवकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कोंच। किशोरी के पिता की पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ कुछ दिन पहले चदुर्रा निवासी लकी ने छेड़खानी की थी। किशोरी ने पिता को बताया तो उन्होंने लकी से विरोध जताया। इस पर लकी नाराज हो गया। बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के उरई-कोंच मार्ग किनारे एक गांव में शिकायत से नाराज युवक ने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के पिता की पिटाई की थी।
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित ने बताया था कि युवक स्कूल से आते-जाते समय उसकी बेटी को परेशान करता है। पुलिस ने आरोपी लकी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।