{"_id":"6054e88d8ebc3e8d2901d28e","slug":"report-on-four-occupied-by-land-of-religious-place-orai-news-knp6186763196","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जे में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जे में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कालपी। धार्मिक स्थल की जमीन पर अतिक्रमण कर पीएम आवास के निर्माण कराने के मामले में कमेटी के सदस्य की तहरीर पर महिला सहित चार पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
बता दें कि लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर के मोहल्ला हरीगंज में एक धार्मिक स्थल के पीछे की खाली पड़ी विवादित जमीन पर मोहल्ले की ही श्यामकली नामक महिला पीएम आवास का निर्माण करा रही है। इसा धार्मिक स्थल कमेटी के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। पीएम आवास बना रही महिला ने कमेटी के दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की सूझबूझ के चलते नगर का सद्भाव बिगड़ते-बिगड़ते बचा था।
इसी मामले को लेकर धार्मिक स्थल कमेटी के सदस्य कमदरे राना ने पुलिस को तहरीर दी थी कि विवादित जमीन धार्मिक स्थल की है। इस जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण पर उच्च न्यायालय से स्टे है। इसके बाद भी श्यामकली सहित चार लोग विवादित जगह पर जबरन पीएम आवास बना रहे हैं। इंस्पेक्टर आर के सिंह ने बताया कि मामले में श्यामकली सहित चार लोगों के खिलाफ अतिक्रमण करने व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।