{"_id":"5de01ccc8ebc3e54c548fefb","slug":"report-on-five-in-the-case-of-attack-on-the-son-of-daroga-orai-news-knp5288413199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पुत्र पर हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पुत्र पर हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
घायल रवि चौहन
- फोटो : ORAI
कालपी। दरोगा के पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल माणिकचंद्र का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी रवि चौहान के पिता वीरेंद्र चौहान दरोगा हैं और झांसी में एसपी कार्यालय में तैनात हैं। रवि ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी कि 25 नवंबर को वह बोलेरो से कालपी स्थित तरीबुल्दा में घर आ रहा था, तभी हाईवे किनारे स्थित छौंक गांव के पास बड़ागांव निवासी अजय सिंह, उसका पुत्र आशू सिंह व पांच अज्ञात लोग कार से आए और उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद लोहे की राड से उसकी बोलेरो क्षतिग्रस्त की और जमकर पीटा।
इतना ही नहीं उस पर फायर भी किया, जिससे वह बाल बाल बच गया। तभी कालपी की ओर से बाइक आती दिखी जिन्हे देख कर हमलावर भाग गए। बाइक सवार शोभित निवासी आलमपुर, रोनित व सुरजीत निवासी गणेशगंज ने उसे घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । कोतवाल मानिक चंद्र पटेल का कहना है कि मामले मे हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला पुरानी किसी रंजिश का लग रहा है। फिलहाल आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।