{"_id":"5f04baf98ebc3e42e303f051","slug":"report-on-cooperative-union-s-in-charge-for-embezzlement-orai-news-knp569904588","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में सहकारी संघ छौक प्रभारी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में सहकारी संघ छौक प्रभारी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। सहकारी संघ पूर्ति भंडार छौंक के प्रभारी पर संस्था के धन का दुरुपयोग कर गबन करने के आरोप में कालपी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल शिव गोपाल ने कहा कि एआर सहकारिता प्रेमचंद्र के निर्देश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी दाताराम ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बता दें कि सहकारी संघ छौंक के प्रभारी पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगे थे। जिसमें फर्जी नाम से किसानों के नाम गेहूं का आवंटन करना, संस्था के पैसों को मनमाने तरीके से खर्च करना आदि शामिल थे। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सहायक निबंधक सहकारिता ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे, जिसमें संस्था में किसी प्रकार की कोई पत्रावलियां नहीं मिलीं। इसके साथ ही स्टॉक व बैलेंस सीट में भी काफी अंतर दिखा। इसके बाद कई बार प्रभारी से पत्रावलियों व जांच कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय ने कोई पत्रावलियां कार्यालय में जमा नहीं कराईं।
इसके बाद अपर सहकारी अधिकारी दाताराम ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रभारी ओम प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली में दी तहरीर में अपर सहकारी अधिकारी ने बताया कि ओमप्रकाश पुत्र शिव निवासी उरई ने 12 फरवरी 2019 से 18 दिसंबर 2019 तक सहकारी संघ की कैशबुक, एफडी, वेतन बिल रजिस्टर, वसूली रजिस्टर व अन्य फाइलों में हेरफेर कर संस्था के धन का दुरुपयोग कर गबन कर लिया। अपर सहकारी अधिकारी ने बताया कि अभी जांच की जा रही है कि कितने रुपये की हेराफेरी की गई है। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।