फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of dowry harassment filed on ten in-laws including husband

Jalaun News: पति सहित दस ससुरालीजनों पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Report of dowry harassment filed on ten in-laws including husband

विज्ञापन

सोनिक। शहर के ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी महिला ने पति सहित दस ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ईदगाह पत्थर कॉलोनी निवासी समरीन बानो ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसका विवाह दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी इजहार से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति प्लॉट खरीदने के लिए रुपये मांगने लगा। पिता को बताया तो उन्होंने 1.50 लाख रुपये दिए। पति ने जमीन खरीदने के बजाए रुपयों को खर्च कर दिया और फिर रुपयों की मांग करने लगा। कैंसर पीड़ित पिता और रुपये नहीं दे पाए। इस पर पति व अन्य ससुरालीजन मारपीट करने लगे।

थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की महिला की तहरीर पर उसके पति इजहार, सास बदरुन निशा, जेठ वहीदुरहमान, जेठानी यासमीन, निकाहत, चाचा मजीद, चाची शाहीन, ननद कुलसुम सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed