फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of deadly attack on four people filed

चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज8

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Report of deadly attack on four people filed
जालौन। रंजिश के चलते पिता-पुत्रों ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी संजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में 19 नवंबर को भंडारे का कार्यक्रम था। रात्रि करीब 8 बजे वह भंडारे में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। सर्दी अधिक होने की
विज्ञापन

वजह से रास्ते में एक जगह कुछ लोग अलाव सेंक रहे थे तो वह भी वहां रुक गए। इस दौरान गांव के ही अरुण, कुमार व उनके पुत्र हेमंत व वरुण आकर गालीगलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनके एक पुत्र ने तमंचा निकालकर उनको जान से मारने की नीयत से फायर कर
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया। किसी तरह उन्होंने झुककर अपनी जान बचाई। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े, तभी उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed