फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of attempt to murder on four on the complaint of shopkeeper's son

दुकानदार के पुत्र की तहरीर पर चार पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report of attempt to murder on four on the complaint of shopkeeper's son
उरई। छह दिन पहले दुकान बंद कर घर जाते समय दुकानदार को दो बाइकों से आए हमलावरों ने गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने घायल के पुत्र की तहीरर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी जितेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती दो अक्टूबर की रात शहर के कोंच बस स्टैंड स्थित दुकान से उसके पिता राधाचरण दुकान बंद कर घर आ रहे थे।
विज्ञापन

तभी रंजिश के चलते दो बाइकों से आए उसके चाचा के लड़के मनोज उर्फ कल्लू , पंकज उर्फ बड़े, लच्छू उर्फ छोटू व एक अज्ञात व्यक्ति ने पिता को तमंचा से गोली मार दी, जो उनके बांये कंधे में लगी। पिता ने बस स्टैंड चौकी पहुंचकर अपनी जान बचाई। झांसी मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा है। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed