{"_id":"679d1aaf0114137073085524","slug":"report-filed-against-unknown-people-in-murder-of-student-orai-news-c-224-1-ori1005-125299-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छात्रा की हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छात्रा की हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
उरई। छात्रा की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या कर शव फेंक देने की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार की सुबह जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों के गिरफ्तार न होने तक शव का अंतिम संस्कार किए जाने से मना कर दिया। तब सीओ कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची और परिजनों को समझाकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय बीए की छात्रा अपने फूफा के गांव एट थाना क्षेत्र में रह रही थी। बुधवार शाम को बीए की परीक्षा देने के बाद फूफा के घर वापस जा रही थी। तभी अज्ञात लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि छात्रा की मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या की गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जैसे ही छात्रा का शव पैतृक घर पहुंचा तो शुक्रवार सुबह परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी के बाद छात्रा का दाह संस्कार करने की बात कही। जिस पर सीओ सिटी अर्चना सिंह और कोंच सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस अभिरक्षा में छात्रा का दाह संस्कार कर दिया। वहीं, छात्रा की मौत से लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार की शाम सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दुख जताया।
विज्ञापन
एट से लेकर कोंच तक पुलिस का डेरा
कोंच। एट थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही जिले में कई पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत उनके हाथ नहीं लगा है। पुलिस की टीमों ने घटना स्थल के आस पास खेतों में काम करने वालों व एट-कोंच चलने वाली आपे व ई- रिक्शा चालकों को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस एट में कोंच तिराहे से लेकर कोंच के आपे स्टैंड (मार्कण्डेश्वर तिराहे) तक लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। एसओजी की टीम भी लगातार डेरा डाले है। गुरुवार देर रात तक एसओजी कोतवाली पुलिस के साथ सीसीटीवी खंगालती रही। शुक्रवार की सुबह फिर से एसओजी ने कोंच में डेरा डाल लिया है। (संवाद)
छात्रा के आगे चलने वाले युवक की तलाश
कोंच। एट- कोंच रोड से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर बुधवार शाम लगभग साढे 6 बजे छात्रा ऑटो से उतकर गांव की तरफ चली थी। जिसे ग्रामीणों ने देखा भी था। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा के आगे एक अपरिचित और बाहरी युवक भी चल रहा था। जिसकी घटना के बाद कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस भी छात्रा के आगे चलने वाले उस संदिग्ध युवक की तलाश में तेजी से लगी है। जिससे घटना से जुड़े कुछ साक्ष्य मिल सकें। (संवाद)
सोशल मीडिया पर उठने लगी न्याय की मांग
कोंच। एट थाना क्षेत्र में सरेशाम हुई दर्दनाक घटना ने सभी को दुखी कर दिया है। घटना के बाद से ही हर कोई छात्रा को न्याय दिलाने के लिए दुआ कर रहा है। छात्रा के न्याय की मांग लोग अब सोशल मीडिया पर भी उठने लगी है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग छात्रा को न्याय व अपराधियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे है। (संवाद)