{"_id":"6692f52d0aa0529039006184","slug":"report-filed-against-four-persons-including-astrologer-in-case-of-shooting-of-vhp-district-president-orai-news-c-224-1-ka11004-117191-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विहिप जिलाध्यक्ष को गोली मारने के मामले में ज्योतिषाचार्य सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विहिप जिलाध्यक्ष को गोली मारने के मामले में ज्योतिषाचार्य सहित चार पर रिपोर्ट
Sun, 14 Jul 2024 03:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
उरई। विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। शनिवार को उनके बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने ज्योतिषाचार्य, उनके दो बेटों व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वह पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी शुक्रवार को पत्नी साधना अवस्थी के साथ बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने जल निगम के पास उन्हें गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में घायल भाजपा नेता भास्कर अवस्थी ने बड़े भाई प्रभाकर अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति सहित जालौन रोड निवासी ज्योतिषाचार्य संजीव थापक उनके दो पुत्र सूर्यांश और चंद्रांशु के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, साथ ही गोली मारने वाले आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।