{"_id":"6137ace78ebc3e35e94a420e","slug":"report-darj-orai-news-knp650797238","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मृत युवक पर धोखाधड़ी, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने वाली पुलिस अब बैकफुट पर है। पुलिस ने सोमवार को मृतक के परिजनों की तहरीर पर उसके ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता के पुत्र सागर ने बीती शनिवार को घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद शनिवार रात पुलिस ने मृतक सागर के खिलाफ उसकी पत्नी पूजा की तहरीर पर धोखाधड़ी, मारपीट व रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामला जब एसपी रवि कुमार के संज्ञान में आया तो उन्होंने कोतवाल विनोद पांडेय व दीवान रमेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
मामले में सागर के परिजनों ने सोमवार रात कैंडल मार्च भी निकाला था। पुलिस ने आनन फानन में मृतक के पिता की तहरीर पर सोमवार को पत्नी पूजा के करीबी रिश्तेदार अरविंद सोनू, शीलू सहित अन्य पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज खी है। आरोप है कि सागर ने पूजा से कोर्ट मैरिज की थी। पूजा के परिजन शादी तोड़ने के लिए मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। जिसके चलते ही सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।