{"_id":"61c1c3dcf3372b120f1091f5","slug":"report-cow-team-cmo-doctor-orai-news-knp670756130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंड से ठिठुर रहे बेजुबान, गोशाला में नहीं जरूरी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंड से ठिठुर रहे बेजुबान, गोशाला में नहीं जरूरी इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। जिले में शीत लहर का कहर जारी है। कस्बे की गोशालाओं में गोवशों के बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिसके चलते बेजुबान ठंड से ठिठुरने को मजबूर है। मंगलवार को पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सचान के निरीक्षण में गोशालाओं में अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।
पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सचान टीम के साथ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरही में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तिरपाल, चारे पानी की अव्यवस्था व गदंगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि भूख प्यास के कारण मवेशी गोशाला से तार तोड़कर बाहर निकल जाते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। टीम ने बरही गोशाला के बाद ग्राम मटरा में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। तिरपाल फटा होने एंव हौद में गंदा पानी भरा होने पर मौजूद चरवाहों को तिरपाल व गंदे पानी बदलने के निर्देश दिए।
पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि बरही में गोशाला में शीतलहर से बचाव के इंतजाम नही थे। मौके पर सचिव, गोशाला कर्मी व संबंधित अभिलेख भी मौके पर नहीं मिले हैं। अलाव की व्यवस्थाएं गोशालाओं भी नहीं है। लापरवाह सचिवों के विरुद्ध की कार्रवाई जाएगी। उन्होंने रिपोर्ट मुख्य जिला पशुचिकित्साधिकारी को सौंप दी है। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।