{"_id":"61e853d7b86ce022d91ce14f","slug":"report-covid-19-cmo-doctor-vaccinated-orai-news-knp6762397192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 16 नए केस, एक्टिव संख्या 184","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 16 नए केस, एक्टिव संख्या 184
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना के 16 नए केस आ गए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11791 हो गई है। जिसमें 11,405 ठीक हो गए है। जबकि 202 की मौत हुई है। फिलहाल 184 सक्रिय केस है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार तक 11,13,489 सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को हुई एंटीजन जांच में दो पॉजिटिव, ट्रूनेट जांच में 6 पॉजिटिव आए है। जबकि शेष आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को 1333 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हो तो जांच अवश्य करा लें। साथ ही टीकाकरण के दोनों डोज लगवा लें।
------------
एसडीएम ने बैठक कर मांगा जनप्रतिनिधियों से सहयोग
कालपी। एसडीएम केके सिंह की अध्यक्षता में टीकाकरण की प्रगति को लेकर नगर पालिका परिषद के सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने कहा कि बिना जन सहयोग के लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए सभी को अपेक्षित सहयोग करना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि पूरे बाजार से ऐसे लोगों को निकालकर बाहर लाए जिनके पहली डोज नहीं लगी है। यदि पहली डोज लग गई तो दूसरी डोज कितनों के लगनी है। ऐसे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। (संवाद)