{"_id":"664268692aaed5a1290806cd","slug":"report-against-84-people-including-14-named-for-blocking-the-highway-orai-news-c-224-1-ori1001-114683-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हाईवे पर जाम लगाने पर 14 नामजद समेत 84 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हाईवे पर जाम लगाने पर 14 नामजद समेत 84 के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 14 May 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 14 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
कालपी। घाट संचालक पर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मोहल्ले व अन्य लोगों के साथ हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग नहीं माने और वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए पथराव कर दिया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने 14 नामजद व 70 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व तोड़फोड़ सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी छोटे निषाद के 17 वर्षीय पुत्र प्रकाश गुरुवार की ट्रक के पलटने से बालू में दबकर मौत हो गई थी। परिजनों ने संचालक पर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन और दो एंबुलेंस भी फंस गई थीं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने वाहनों पर पत्थरबाजी करते हुए कई वाहनों में तोड़फोड़ की थी। पथराव में सीओ भी बाल-बाल बच गए थे।
दो घंटे बाद सीओ के समझाने पर परिजन जाम खोलने पर राजी हुए थे। सोमवार को आचार संहिता का उल्लंघन व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर महमूदपुरा चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र निषाद, अनिल निषाद, पूर्व सभासद मनोज निषाद, आशुतोष यादव, राकेश यादव, राम सिंह, सिद्धनाथ, लक्ष्मण, सुरेंद्र श्रीवास, राजकुमार, शिवम, ध्रुव लाल, आफाख व 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि मामला दर्जकर लिया गया है। अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।