फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Removed the tag of the village, became the biggest city panchayat

Jalaun News: गांव का तमगा हटा, सबसे बड़ी नपं बनी एट

Wed, 12 Apr 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Removed the tag of the village, became the biggest city panchayat
एट। गांव का तमगा हटने के बाद अब एट जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत बन गई है। एट नगर पंचायत में जिले की बाकी नगर पंचायतों के मुकाबले सबसे अधिक मतदाता हैं। जिले की नवगठित नगर पंचायत में 15,181 लोग पहली बार अपना मेयर चुनेंगे। लोगों का कहना है कि कस्बे को नगर घोषित करने की वर्षों से मांग की जा रही थी। अब नगर में विकास के रास्ते खुलेंगे। पहले ग्राम पंचायत होने की वजह से विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ न तो उतना धन मिल रहा था और न ही तवज्जो। कस्बे के लोग नगर पंचायत घोषित करने के लिए कई बार आंदोलन कर चुके थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। नगरवासी रामनोहर, जियालाल, देवेंद्र, कालीचरन, राजू आदि का कहना है कि नगर की अपनी सरकार बनने के बाद लोगों को काफी सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन


कस्बा निवासी रामजीवन वर्मा का कहना है कि कस्बा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास ने दरवाजे खुलेंगे। जिन कार्यों के लिए भटकना पड़ता था अब नगर पंचायत होने से वे कार्य यहीं हो जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक सुभाष यादव का कहना है कि कस्बे में जगह-जगह गंदगी का अंबार है। नालियां कूड़े से पटी पड़ी हैं। उम्मीद है कि नई सरकार बनते ही नगर के हालातों में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी दिलीप सेंगर का कहना है कि नई नगर पंचायत से विकास के लिए अधिक बजट आएगा, जिससे तेजी से विकास होगा। हमारा सौभाग्य है कि हमें मेयर चुनने का मौका मिलेगा।

कस्बा निवासी अतुल कुमार का कहना है कि कई वर्षो के संघर्ष के बाद अब नगर की स्थिति ठीक हो पाएगी। सही जनप्रतिनिधि का चुनाव करके एट को जिले की सबसे अच्छी नगर पंचायत बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed