फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Remembered Karpoori Thakur, pioneer of social justice

Jalaun News: सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को किया याद

Thu, 25 Jan 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Remembered Karpoori Thakur, pioneer of social justice
उरई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को स्वयंवर गेस्ट हाउस में मनाई गई।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने कर्पूरी ठाकुर को याद किया। इस दौरान असहायों, साधु संतों को चाय-बिस्किट बांटे। साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 12 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया। सपा, बीजेपी ने भी कार्यालयों में सामाजिक न्याय के पुरोधा को नमन किया। केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर आभार जताया।
वैद्य सेन समाज संगठन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड झांसी की डायरेक्टर ऊषा सेन, जिला योजना समिति की सदस्य विमला देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व प्रधान ओमनाथ मुंशी, सविता समाज जगदीश शरण ने पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कर्पूरी संघर्षशील नेता थे। जनता के लिए वह हमेशा समर्पित रहे। भाजपा नेता अग्निवेश चतुर्वेदी, आकाश गहोई, पकंज मुंशी, नीरज सविता, अंकुर सविता, आकाश सविता, देवेंद्र कुमार, डॉ. जयकुमार ओमरे, वीरेंद्र सविता ने कर्पूरी को महान योद्धा बताया।
विज्ञापन

सह संयोजक शिवनंदन, रामजी याज्ञिक, शैलेंद्र याज्ञिक ने कहा, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का बिगुल उन्होंने बिहार से फूंका था। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी श्रीप्रकाश याज्ञिक ने की। संचालन धर्मेंद्र याज्ञिक ने किया। आयोजक संस्थापक अध्यक्ष आरके गुरुजी व जिलाध्यक्ष नीरज सविता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रज्जन याज्ञिक, अभिषेक राम, महावीर, सुरेश, ब्रजमोहन, दीपांशु, मुकेश, मेहर ओमरे, अतुल, प्रमोद, गिरजाशंकर ओमरे, इंद्रपाल रहे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा जिला मंत्री जयकुमार ओमरे के नेतृत्व में भी अजनारी रेलवे कासिंग स्थित क्लीनिक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें अयोध्या प्रसाद, विजय रावत, संदीप पांचाल, हरिमोहन पांचाल, रामकुमार प्रजापति, सुरेश कुमार व संतोष सोनी इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed