फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Relief: Now bus service starts from Konch to Delhi

राहत: अब कोंच से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Relief: Now bus service starts from Konch to Delhi
उरई/कोंच। रोडवेज बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। परिवहन विभाग ने कोंच से दिल्ली के लिए नई बस सेवा चालू की है। जो रोजाना शाम 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली जाएगी और सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। नई बस सेवा से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


कोरोना काल से बंद पड़ी कोंच दिल्ली रोडवेज बस सेवा से क्षेत्र भर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे पहले औरैया डिपो की रोडवेज बस कोंच दिल्ली चलती थी। एक मई से परिवहन विभाग ने झांसी डिपो की रोडवेज बस सेवा कोंच से दिल्ली शुरू कर क्षेत्र के लोगों को राहत भरी खबर दी है। परिचालक मोहित भारद्वाज ने बताया कि शाम साढे चार बजे बस कोंच से दिल्ली के लिए रवाना होगी जो जालौन, औरेया, इटावा, मैनपुरी, एटा व अलीगढ़ होती हुई आनंद विहार दिल्ली सुबह साढ़े चार बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

दिल्ली आनंद विहार से शाम छह बजे चलेगी और सुबह साढे पांच बजे कोंच आएगी। उसके बाद सुबह साढे छह बजे झांसी के लिए रवाना होगी जो साढे नौ बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से दोपहर साढे बारह बजे चलेगी और फिर साढे तीन बजे कोंच आएगी। लंबे समय के बाद कोंच से दिल्ली रोडवेज बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बनारस से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और समर स्पेशल का संचालन किया गया है। जो मुंबई से बनारस के बीच चलेगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04227-28 का संचालन 4 मई से 27 मई तक किया जाएगा। यह ट्रेन बनारस से चलकर उरई अपने निर्धारित समय सुबह 10: 50 बजे पहुंचेगी। वहीं, मुंबई से चलकर उरई दोपहर निर्धारित समय 12.35 बजे पहुंचेगी। समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। जिससे वह सीधे मुंबई और बनारस की यात्रा कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed