फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Register soon for daughters wedding

बेटियों की शादी के लिए जल्द कराएं पंजीकरण

Sat, 25 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Register soon for daughters wedding
नगर पालिका में बैठक करते श्रम अधिकारी - फोटो : ORAI
कोंच। तहसील सभागार में श्रम अधिकारी आरके चतुर्वेदी व नायब तहसीलदार संजय की मौजूदगी में लेखपालों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें राजमिस्त्रियों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह योजना के बाबत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

श्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग 7 मार्च को उत्तरप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत मंडल स्तर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें विभाग की मंशा अधिक से अधिक बेटियों के हाथ पीले कराने की है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को विभाग की ओर से 65 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे, इसके अलावा वर-कन्या के वस्त्रों के लिए 5 हजार रुपये प्रत्येक की दर से अतिरिक्त सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

आयोजन की पूरी व्यवस्था बोर्ड द्वारा की जाएगी। शादी के लिए अनिवार्य अर्हता के रूप में कन्या की आयु 18 तथा वर की 21 वर्ष होना जरूरी है। उन्होंने तहसील के राजस्व कर्मियों से अपेक्षा जताई कि योजना के बाबत अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करके पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण कराने में सहयोग करें। उन्होंने पालिका में बैठक करते हुए बताया कि श्रम विभाग का पंजीकरण शिविर 29 जनवरी को लगाया जाएगा। जिसमें पंजीकरण किया जाएगा। इस दौरान ईओ बुद्धि प्रकाश, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष छोटू टाइगर, जेई रामवीर सिंह, आरआई सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed