फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Regional Forest Officer dies of illness

Jalaun News: बीमारी से क्षेत्रीय वन अधिकारी की मौत

Sun, 22 Feb 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Regional Forest Officer dies of illness
कोंच। बीमारी के कारण कोंच में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज भानु सिंह (43) का शनिवार शाम निधन हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

नदीगांव रोड स्थित क्षेत्रीय वन कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास में रह रहे पंकज भानु सिंह की शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। उस समय उनकी पत्नी और साले मौजूद थे। परिजन उन्हें एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि पंकज भानु सिंह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के कारण उनके पैरों समेत शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो गए थे। दो दिन पहले ही उन्होंने उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाएं ले रहे थे।
विज्ञापन


पंकज भानु सिंह मूल रूप से ग्राम गोडे, थाना चिलबिला, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी थे। वर्ष 2022 से वह कोंच में क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर तैनात थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ज्योति सिंह, कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह, एसएसआई विमलेश कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर लल्लूराम रावत अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed