{"_id":"6499e360196529e2da0bbb8d","slug":"rath-yatra-of-lord-jagannath-took-place-with-great-fanfare-orai-news-c-12-1-306534-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
विज्ञापन
उरई। इस्कान केंद्र के सहयोग से सोमवार को शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए साथ चल रहे थे। भव्य रथयात्रा को जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जलपान कराया गया।
सोमवार की शाम उड़ीसा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर शहर के कालपी रोड़ स्थित श्याम धाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा कालपी बस स्टैंड से आंबेडकर चौराहा, भगत सिंह चौराहा होते हुए पूरे शहर में घूमी। रथयात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा शामिल रहे। भक्ति संगीत पर महिलाएं युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं पर श्रद्धालु जयकारे भी लगा रहे थे।
हाथों में तख्तियां झंडा बैनर भी लेकर भी लोग साथ चल रहे थे। बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों व मंजीरा की धुन पर लोग थिरक रहे थे। शहर में जगह-जगह रथयात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया वहीं पर शरबत वितरण किया गया। रथयात्रा राठ रोड स्थित मौनी मंदिर के पास इस्कान केंद्र पर समाप्त हुई। इस दौरान स्थानीय इस्कान केंद्र के प्रभारी माधव दास, विजय कौशल, अतुल वाजपेयी, गोविंद पोरवाल, सोनू शर्मा, राजकुमार प्रभु, रुद्रप्रताप, निशांत, अभिषेक, शशांक आदि मौजूद रहे।