फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rath, hamirpur worker did not die due to Corona

कोरोना से नहीं हुई थी राठ के मजदूर की मौत

Sun, 19 Apr 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rath, hamirpur worker did not die due to Corona
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। मेडिकल कालेज में दो दिन पहले 35 वर्षीय भट्ठा मजदूर की मौत के मामले में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। उसके साथ आए परिवार के छह परिजनों में भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार देर रात युवक व उसके सभी परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।
विज्ञापन

बता दें कि राठ निवासी 35 वर्षीय मजदूर को गुरुवार रात तीन बजे उसके परिजन मेडिकल कालेज लेकर आए थे। उसे तेज बुखार और खांसी की शिकायत थी। इलाज के दौरान सुबह छह बजे मजदूर की मौत हो गई थी। इस पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने मजदूर व उसके सभी परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। जिनकी शनिवार देर रात रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया के मुताबिक, मजदूर व उसके घरवालों में से कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। मजदूर के क्वारंटीन किए गए घरवाले चाहेंगे तो उन्हें सोमवार को राठ स्थित उनके घर भेज दिया जाएगा लेकिन उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

नहीं है कोई पॉजिटिव केस, 36 जमाती हैं क्वारंटीन
उरई। एसपी डा. सतीश कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि जनपद में अभी तक एक भी पॉजिटिव केस कोरोना का सामने नहीं आया है। अब तक जमात से जुड़े करीब 36 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। जिनमें 11 जालौन, 11 कोंच, 14 कालपी के जमाती है। इन जमातियों का मरकज निजामुद्दीन की जमात से कोई सरोकार नहीं है और इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। जालौन और कोंच के जमातियों का क्वारंटीन समय पूरा हो गया है पर लॉकडाउन के चलते अभी उन्हें आगे नहीं भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि जनपद में लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए सभी थाना चौकी इंचार्जों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed