फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raptisagar going from Barauni to Ernakulam 24 hours late

Jalaun News: बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर 24 घंटे लेट

Wed, 10 Jul 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 10 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Raptisagar going from Barauni to Ernakulam 24 hours late
उरई। महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में हो रही लगातार भारी बारिश का असर झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ा है। इस रेल सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें 24 घंटा अधिक देरी से आ रही है। इसकी वजह से यात्री परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12521 अपने निर्धारित समय दोपहर 2.51 बजे के स्थान पर रात को 2.56 बजे 24 घंटा देरी से आएगी। कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस 9 घंटा 24 मिनट देरी से आई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 अपने निर्धारित समय से 7 घंटा 35 मिनट देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 पनवेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटा 33 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे देरी से चल रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को उरई स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरा यह भी है कि रेल प्रशासन भी इन ट्रेनों की लेटलतीफी के बारे में कोई भी सटीक यात्रियों को सूचना देने में असफल है। इसकी वजह से यात्री बिना जानकारी के परेशान हो रहे हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बारिश के चलते रहने देरी से आ जा रही है। जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed