फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raptisagar cancelled due to fog, many trains reached late again

Jalaun News: कोहरे में राप्तीसागर निरस्त, कई ट्रेनें फिर देर से पहुंची

Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 07 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raptisagar cancelled due to fog, many trains reached late again
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली बरौनी एर्नाकुलम बुधवार को निरस्त रही। इसके अलावा इस रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेन एक घंटे अधिक देरी से आई।
विज्ञापन

बता दें कि गोरखपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत के चलते बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस निरस्त रही। झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर 64807 मेमू एक घंटा 30 मिनट देरी से आई।

मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 सीतापुर एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 50813 झांसी लखनऊ पैसेंजर एक घंटे 30 मिनट देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस लगभग 1 घंटे देरी से आई। ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सर्दी में इंतजार करना पड़ा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है की मौसम के चलते ट्रेनों की आवाजाही देरी से हो रही है। मौसम सही होते हुए ट्रेन अपने सही समय से संचालित होने लगेंगी। जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed