{"_id":"64a5c268c17a23fadf024c75","slug":"raped-on-the-pretext-of-marriage-orai-news-c-224-1-ori1001-208-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
Thu, 06 Jul 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का नौ दिन पुराना मामला झूठा निकला। पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले को शादी का झांसा देकर रेप बताया है। इस मामले में फोटो वायरल करने वाले युवक पर भी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र में 26 जून को एक गांव में युवती के परिजन ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में एक फोटो भी वायरल हुआ था। बुधवार को पुलिस ने मामले की हकीकत से पर्दा उठाते हुए दुष्कर्म के मामले को झूंठा बताया है। पुलिस ने इस मामले को शादी का झांसा देकर रेप माना है। इस मामले में फोटो वायरल करने वाले आरोपी विक्रम वाल्मीकि निवासी कोटरा को जेल भेजा गया है। वहीं नामजद तीन अन्य आरोपी चंदन वाल्मीकि, दौलत वाल्मीकि व अर्जुन वाल्मीकि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करते हुए सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने कहा कि गैंगरेप का मामला नहीं है। शादी का झांसा देकर बलात्कार की घटना सामने आई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, एडिशनल इस्पेक्टर अशरफ अली ने इस पूरे मामले के खुलासे किए जाने पर पुलिस टीम को बधाई दी।