{"_id":"587669c54f1c1bab78ba8852","slug":"ran-current-homes-the-death-of-the-young-man-off-the-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा करंट, टीवी बंद करते युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में दौड़ा करंट, टीवी बंद करते युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर के ऊपर से निकली एचटी लाइन के टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से घराें में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इससे धमाके के साथ उपकरण फुं कने लगे। इसी दौरान टीवी का स्विच बंद करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज उरई लाए जहां देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग
भी झुलस गए जिन्हें मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया है। आटा थाना क्षेत्र के गांव सुरहती में मंगलवार को देर रात करीब 10 बजे गांव के बाहर लगेे ट्रांसफार्मर के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे पूरे गांव के घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ने लगा। घराें में उपकरण आवाज के साथ फुं कने लगे। इसी दौरान घर
में टीवी देख रहे दिलीप कुमार (20) पुत्र सुरेश कुमार ने अपनी टीवी बंद करनी चाही। तभी वह एचटी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसके अलावा गांव के ही सुजान सिंह, शिवनंदन, ज्ञान सिंह, धन सिंह, धर्मराज व मुन्नी देवी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एंबुलेंस गांव पहुंची और झुलसे
विज्ञापन
लोगाें को मेडिकल कालेज उरई लाए। यहां पर गंभीर रूप से झुलसे दिलीप की मौत हो गई। अन्य झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दिलीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से ग्रामीणाें में खासा आक्र ोश है। लोगों का कहना है कि पूरे गांव में जर्जर तार लगे हैं। इससे पहले वह
कई मर्तबा विभागीय लोगाें से तार बदलवाने की मांग कर चुके हैं। अब तक विभागीय लोगों ने सुनवाई नहीं की और यह हादसा हो गया। लोगों ने एक बार फिर से विभाग से जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।