{"_id":"6ab2d9644b88776f5203a819","slug":"rampura-station-house-officer-shiv-prakash-transferred-to-police-lines-orai-news-c-224-1-ori1005-150074-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश लाइन हाजिर
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उन पर भाजपा नेता दिनेश मिश्रा ने कमरे में बंदकर नागिन डांस करने का आरोप लगाया था। उनके स्थान पर केपी सरोज को रामपुरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामपुरा निवासी दिनेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उसके मजदूर को नशे की हालत में पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के लिए वह थाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां थानाध्यक्ष ने उससे 20 बोरी सीमेंट की मांग की। मांग पूरी करने से इन्कार करने पर उसके साथ अभद्रता की गई और कमरे में बंद कर नागिन डांस कराया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि घटना का विरोध करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति को रात में थाने बुलाया गया और उन्हें धमकाते हुए नागिन डांस कराने की बात कही गई। मामले की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो उनमें रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया। कांग्रेस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और मामले का जिक्र किया गया। इसके बाद यह प्रकरण राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया। एसपी विनय कुमार सिंह ने थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि, एसपी ने कार्रवाई की वजह बताते हुए कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ फरियादियों से सही ढंग से बात नहीं करने की शिकायतें मिली थीं। इसी के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।