फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rampura State Fort is attracting foreigners

Jalaun News: इंटरसिटी निरस्त, छपरा का बदला मार्ग, यात्री परेशान

Mon, 23 Dec 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 23 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rampura State Fort is attracting foreigners
उरई। झांसी से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रविवार को निरस्त किया गया। इसी रेलखंड से गुजरने वाली ग्वालियर बरौनी छपरा मेल को दूसरे रास्ते से गुजारा गया। इससे कानपुर लखनऊ, गोरखपुर, बरौनी व छपरा की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि झांसी मंडल के आंतरी व संदलपुर स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इस काम को देखते हुए रेल प्रशासन ने झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली एक दैनिक और साप्ताहिक ट्रेन के रास्ते को बदलकर चलाया। जिसमें ग्वालियर बरौनी 11123 छपरा मेल के अलावा ट्रेन नंबर 04137 ग्वालियर बरौनी क्लोन छपरा मेल को भिंड, इटावा व कानपुर के रास्ते चलकर झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली इन ट्रेनों की यात्रियों को तीन दिन से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




वहीं, झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 11109-10 को शनिवार रविवार को न चलाकर रेल प्रशासन ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। जिसकी वजह से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि कोहरे को चलते इन ट्रेनों के आवागमन में कटौती से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लोन छपरा मेल रद्द, रोक कर चलाई जाएगी संत कबीरनगर एक्सप्रेस

उरई। पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर गोंडा खंड में ट्रैक मरम्मत के काम होने से झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेन क्लोन छपरा मेल को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा संत कबीरनगर एक्सप्रेस को रोक कर चलाया जाएगा।
बता दें कि गोरखपुर गोंडा खंड में ट्रैक मरम्मत के काम होने से झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाले ग्वालियर बरौनी ट्रेन नंबर 04137 क्लोन छपरा मेल को 25 दिसंबर और छपरा से ग्वालियर ट्रेन नंबर 04138 को 26 दिसंबर को संचालन नहीं होगा। इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 20103 संत कबीर नगर एक्सप्रेस को 24 दिसंबर को एक घंटा रोककर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।




यात्रियों का कहना है कि अचानक ट्रेनों की निरस्त करना, दूसरे रास्ते से गुजारना केवल यात्रियों को परेशान करने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं है। यात्रियों का कहना है कि दो महीने पहले से आरक्षण कराकर यात्रा करना सुनिश्चित करता है पर यात्रा के पहले ट्रेन निरस्त कर दी जाती है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तित करना पड़ता है। ट्रैक मरम्मत होने के बाद यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी और वह कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed