फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rain brought trouble, floods, lightning struck and roofs were damaged and equipment was blown up

Jalaun News: बारिश लाई मुसीबत की बाढ़, बिजली गिरने छत क्षतिग्रस्त और उपकरण फुंके

Thu, 19 Jun 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rain brought trouble, floods, lightning struck and roofs were damaged and equipment was blown up
उरई/ कोंच। जिलेभर में मंगलवार देर रात तक हुई बारिश ने कई जगह प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव हुए। कोंच में बिजली गिरने से कई घरों के लाखों रुपये इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। वहीं एक मकान की छत भी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम जिले भर में शुरू हुई बारिश ने मुसीबतों की बाढ़ ला दी। कोंच से लेकर कालपी और कदौरा से लेकर आटा तक सड़कों पर जलभराव हो गया। सिरसाकलार में कई जगह पर दूसरे दिन भी लोग कीचड़ और जलभराव से जूझते रहे। शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा के पास, जिला अस्पताल के पास, वी- मार्ट मॉल के सामने, तुफैलपुरवा, डूडा कालोनी के पास मोहल्लों में भी जलभराव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन

गलियों में पानी बाढ़ जैसे हालात दिखा रहा था। लोगों ने पालिका पर नाराजगी जाहिर की, कहा कि पालिका के नाला सफाई की पोल खुल गई। कोंच में भी जगह-जगह जलभराव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के पटेल नगर और गोखले नगर सहित कई इलाकों में बिजली गिरने से दर्जनों घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। शाम करीब 7 बजे घने काले बादलों और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जो करीब तीन घंटे तक लगातार मूसलाधार होती रही। गोखले नगर निवासी मनोज अग्रवाल के मकान की छत पर बिजली गिरने से छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
आसपास रहने वाले आनंद दुबे, बिहारी ताम्रकार, प्रवीण तरसौलिया, राहुल अग्रवाल, राजेश्वर पाटकार, रोहित अग्रवाल और मुरारी सोनी के घरों में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष शकुंतला तरसौलिया के मकान की छत पर लगा सोलर पैनल भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पटेल नगर में शुभि ज्वेलर्स के पास बिजली गिरने से सीसीटीवी डीवीआर, स्टेबलाइजर, एसी, इन्वर्टर, पंखे आदि जल गए। अनिल सोनी, रवि याज्ञिक और चंदगीराम के घरों को भी खासा नुकसान हुआ।
बारिश के चलते जवाहर नगर, गांधी नगर, तिलक नगर, आराजी लेन सहित कई मोहल्लों में नालियों की सफाई न होने से नाला और सड़क एक हो गए। जलभराव की वजह से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति काट दी गई, जो बारिश बंद होने के काफी देर बाद तक भी बहाल नहीं हो सकी। इससे लोग अंधेरे में और उमस भरी गर्मी में परेशान रहे।




फोटो 22- रात में खंभों के इंसुलेटर बदलते बिजली कर्मचारी। संवाद

बिजली से डैमेज हुए इंसुलेटर, कई इलाकों की बिजली ठप
कोंच। बारिश शुरू होते ही शाम लगभग 6 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई, जो रात 11 बजे तक बारिश बंद होने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। जैसे ही 132 केवी बिजलीघर से सप्लाई चालू की गई, वैसे ही 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से कई जगह इंसुलेटर पंचर हो गए। इससे कई फीडरों की सप्लाई रुक गई। देर रात तक एसडीओ रविंद्र कुमार, जेई अमन पांडे, जेई अंकित साहनी समेत विद्युत विभाग की पूरी टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही। जहां-जहां इंसुलेटर क्षतिग्रस्त मिले, उन्हें तत्काल बदला गया। कस्बे की आपूर्ति करीब आठ घंटे बाद रात ढाई बजे जाकर बहाल हो सकी।
ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा गंभीर रही। नदीगांव बिजलीघर की आपूर्ति बुधवार सुबह 8 बजे और कैलिया बिजलीघर की आपूर्ति दोपहर 12 बजे तक ही बहाल की जा सकी। इसके बावजूद कई गांवों में बुधवार शाम तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए और लोगों को गर्मी और अंधेरे में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से करीब 10 इंसुलेटर पंचर हो चुके हैं, जिन्हें बदलने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जहां-जहां की सप्लाई बाधित है, वहां लाइनमैनों की टीमें तैनात हैं। जल्द ही सभी इलाकों की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed