फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rain also caused water damage to farmers, damage to crops

बारिश ने किसानों की मेहनत पर भी पानी फेरा, फसलों को नुकसान

Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rain also caused water damage to farmers, damage to crops
लता तिवारी - फोटो : ORAI
उरई/सरावन। दो दिन से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। जिससे चना, मटर, मसूर आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान अपना सिर पकड़े बैठा है। कहना है कि रात-रात भर खेतों में रखवाली कर फसलों को बचाया था, पानी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। वहीं लगातार हो रही बारिश से गांव कस्बों का भी बुरा हाल है। चारों ओर कीचड़ व जलभराव ही नजर आ रहा है। सर्दी के बीच लोगों को जलभराव से होकर गुजरने की दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा था। तड़के शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक रुक कर होती रही। इसके बाद बुधवार की रात भर बारिश हुई तो गुरुवार को भी पूरे दिन बारिश ने लोगों को घरों से निकलने नहीं दिया। ठंडक बढ़ने के साथ-साथ फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आटा, एट, कदौरा, कालपी, सरावन, माधौगढ़, कोंच, जालौन आदि इलाकों के खेत पानी से लबालब दिखाई दिए।
विज्ञापन

खेतों में मटर, मसूर, चना आदि की फसलों को काफी नुकसान की आशंका जताई गई है। हालांकि गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है पर पुरानी बुवाई वाली गेहूं की फसलें भी नुकसान से अछूती नहीं रह सकी हैं। सरावन के किसान राजेश कुमार, सुरेंद्र, करन सिंह, महेश कुमार आदि का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में फसलें बिछी पड़ीं हैं। सिरसाकलार के किसान शत्रुघ्न सिंह का कहना है कि लगातार बारिश से दलहनी व तिलहन की फसलों मसूर, चना की पत्तियां सड़ने लगी है। इस कारण फूल के झड़ने से पैदावार कम होने की आशंका है। सिर्फ गेंहूं व ज्वार की फसलों को ही थोड़ा बहुत लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटा की महिला किसान लता तिवारी ने बताया कि उन्होंने 10 एकड़ के खेत में मसूर, चना और मटर की बुवाई की थी। बराबर पानी बरसने से सारी फसलें खराब हो गई है। लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। कोई भरपाई करने वाला भी नहीं है। ऊमरी के किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं छोड़ सभी फसलों को नुकसान होगा। इधर आलू की खुदाई भी होनी थी पर लगातार बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिससे निकालते वक्त आलू भी खराब हो जाएगा।

देवेंद्र सिंह

देवेंद्र सिंह- फोटो : ORAI

आलू के खेत में भरा पानी

आलू के खेत में भरा पानी- फोटो : ORAI

शत्रुघ्न

शत्रुघ्न- फोटो : ORAI

सिरसा कलार में मटर की खेत में भरा पानी

सिरसा कलार में मटर की खेत में भरा पानी- फोटो : ORAI

आटा में खेत में भरा पानी निकालता किसान

आटा में खेत में भरा पानी निकालता किसान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed