{"_id":"6afca8616e4daf4e9e08e1b3","slug":"railways-to-run-two-special-trains-for-the-return-journey-after-chhath-these-will-have-a-stop-at-orai-orai-news-c-224-1-ori1005-152665-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: छठ के बाद वापसी के लिए रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें, उरई में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: छठ के बाद वापसी के लिए रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें, उरई में होगा ठहराव
विज्ञापन
उरई। छठ पर्व के बाद कामकाज पर लौटने वाले प्रवासियों की सुविधा के लिए रेलवे ने झांसी कानपुर रेलखंड पर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी और उरई स्टेशन पर निर्धारित समय पर ठहरेंगी।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी से बांद्रा जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05291) बुधवार को संचालित की जा रही है। यह ट्रेन बरौनी से चलकर मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर होते हुए उरई पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, भोपाल, भुसावल, वापी होते हुए बांद्रा पहुंचेगी।
इसी तरह गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05041) का संचालन 19 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर गोंडा, लखनऊ, कानपुर होते हुए सुबह 5:20 बजे उरई पहुंचेगी। यहां से झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी व मनमाड होते हुए मुंबई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन से छठ पर्व मनाकर वापस लौटने वाले प्रवासियों को राहत मिलेगी।