{"_id":"60b9157a8ebc3e7fd53053b3","slug":"railway-drm-jhansi-mirjapur-national-higway-crossing-jam-ssc-result-orai-news-knp6320565103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी न लगने पर बिफरे डीआरएम, हफ्ते भर की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी न लगने पर बिफरे डीआरएम, हफ्ते भर की मोहलत
विज्ञापन
उरई। डीआरएम संदीप माथुर ने गुरुवार को झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक का स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया। उरई रेलवे स्टेशन पर रुककर उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे अब तक न लगने पर नाराजगी जताते हुए हफ्ते भर में सीसीटीवी कैमरे न लगने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीआरएम घाटमपुर लाइन के निरीक्षण के बाद झांसी वापस लौटते समय कुछ देर के लिए उरई रेलवे स्टेशन पर रुके थे। उन्होंने रेलवे इंजीनियर को निर्देशित किया कि बरसात से पहले जल निकासी की व्यवस्था कर लें। ताकि ट्रैक पर पानी न आए और न ही यार्ड में पानी भरे। उन्होंने ट्रैक से सटी हुई सीमेंट की बोरियां देखकर नाराजगी जताई और सीसीआई को निर्देशित किया कि इसे ट्रैक से दूर रखवाने की व्यवस्था करें।
उन्होंने सीसीआई को निर्देश दिया कि वह व्यापारियों से संपर्क कर उनका माल रेलवे से भिजवाने की व्यवस्था करें। अधूरे पड़े रैंप और कोच डिस्प्ले का काम हफ्ते भर में शुरू कराने की चेतावनी दी। खुली पड़ी बिजली की केबलों को देखकर भी बिजली इंजीनियर को फटकार लगाई। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में डीआरएम ने कहा कि रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर ओवरब्रिज के लिए राज्य सरकार की ओर से अभी प्रस्ताव नहीं मिला है। प्रस्ताव मिलने पर रेलवे काम शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि नंदखास से एरच रोड व उसरगांव से मलासा तक के ट्रैक दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका सीआरएस कराकर दोनों ट्रैकों पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सीनियर डीओएम एसके त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि मौजूद रहे।