{"_id":"69c2e03c6705d038270ca820","slug":"rail-reservation-system-stalled-due-to-ofc-fault-passengers-troubled-orai-news-c-224-1-ori1005-142076-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओएफसी में खराबी से रेल रिजर्वेशन सिस्टम ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओएफसी में खराबी से रेल रिजर्वेशन सिस्टम ठप, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उरई–झांसी- कानपुर रेलखंड के एट–भुआ सेक्शन में टेलीकॉम विभाग की ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी आ गई, जिससे रेल रिजर्वेशन सिस्टम प्रभावित हो गया। खराबी के चलते उरई, एट और कोंच रेलवे स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटरों का सर्वर ठप हो गया।
इसका असर यह रहा कि सुबह 11 बजे से दोपहर करीब 3:30 बजे तक टिकट बनाने की प्रक्रिया बाधित रही। खास तौर पर उरई स्टेशन पर दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे के बीच आरक्षित टिकट नहीं बन सके, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सर्वर ठप होने के साथ ही कंट्रोल फोन भी बंद हो गए। इससे कंट्रोल रूम से संपर्क करने में दिक्कतें आईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि रेलखंड पर दोहरी लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही टेलीकॉम विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराबी को ठीक करने में जुट गई। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 3:30 बजे तक सिस्टम को बहाल कर लिया गया। इसी दौरान आटा–उसरगांव सेक्शन में भी तकनीकी समस्या के चलते सर्वर प्रभावित रहे।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह तकनीकी खराबी थी, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया है और अब सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। (संवाद)