{"_id":"6adbb4452f7fba928e06cac8","slug":"raid-on-illegal-soil-mining-three-tractor-trolleys-seized-orai-news-c-224-1-ori1005-151519-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अवैध मिट्टी खनन पर छापा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अवैध मिट्टी खनन पर छापा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
विज्ञापन
सिरसा कलार। एसडीएम जालौन के निर्देश पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़कर थाने में खड़ी करा दीं। छापेमारी के दौरान जेसीबी चालक मशीन लेकर भाग निकला, जबकि कुछ अन्य चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे सिरसा थाना चौराहे के पास अंबेडकर स्कूल के सामने एक प्लाट में मिट्टी भराई का काम चल रहा था। टीम ने छानी गांव के पास कार्रवाई कर मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं। खनन अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
क्षेत्र में लंबे समय से रात के समय बिना अनुमति मिट्टी खनन और ढुलाई किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ दिन पहले जहटोली गांव के पास मिट्टी से भरी ट्रॉली से बचने के प्रयास में एक वैन खड़े डंपर से टकरा गई थी। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थाने में खड़ी कराई गई हैं। कागजात की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)