फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Questions related to corona are being asked in the survey

Jalaun News: सर्वे में पूछे जा रहे कोरोना से जुड़े सवाल

Wed, 24 Jul 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 24 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Questions related to corona are being asked in the survey
उरई (जालौन)। कोविड के दौरान आपने कैसा महसूस किया। इस तरह का सवाल राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस 06) के दौरान पूछे जाएंंगे। इस बार के सर्वे में सुधार किया गया है। इस बार सर्वे में दिव्यांगता से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाएंगे, हालांकि सर्वे में कोरोना से जुड़े सवाल जोड़े गए है।
विज्ञापन

सरकार ने दिसंबर 2023 में एनएफएचएस-6 का छठा दौर शुरू किया है। प्रदेश के बीस जिलों में सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे में लगी टीमों को सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कन्नौज, हरदोई, कानपुर देहात, लखनऊ, सीतापुर, खीरी, उन्नाव, कानपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, औरैया, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, फतेहपुर समेत बीस जिलों में सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एक टीम में सात सदस्य शामिल किए गए है। इनमें दो हेल्थ इन्वेस्टीगेटर, तीन फीमेल इन्वेस्टीगेटर, एक मेल इन्वेस्टीगेटर और एक सुपरवाइजर को शामिल किया गया है। सर्वे टीम एक घर में सर्वे के दौरान तीस से चालीस मिनट लगाती है। इन जिलों में सर्वे का काम निर्मान रिसर्च ऑगनाइजेशन मुंबई को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ कोआर्डिनेटर डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि एनएफएचएस 6 का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे टीम चार तरह का सर्वे कर रही है। जिसमें परिवार प्रश्नावली, महिला प्रश्नावली, पुरुष, प्रश्नावली और स्वास्थ्य प्रश्नावली से संबंधित सवाल किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे में हर जिले में 48 शहरी व ग्रामीण क्षेत्र लिए गए हैं। हर क्षेत्र में 22 घरों में जाकर उनके प्रत्येक सदस्य की बीपी, शुगर जैसी स्वास्थ्य संबंधी जांच करने के बाद सर्वे से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। सवालों के जवाब के आधार पर ऑनलाइन और मैनुअल फीडिंग की जाती है।
सर्वे में लगी टीमें पूछती है कि रसोईघर में एग्जास्ट लगा है या नहीं। माहवारी के दौरान क्या इस्तेमाल करती है। घर में कौन कौन स्मोकिंग करता है। यदि कोई स्मोकिंग नहीं करता है तो कोई बाहरी व्यक्ति आकर तो स्मोकिंग नहीं करता है।






सर्वे में यह भी पूछा जा रहा है
आपके घर में मवेशी हैं। क्या सोने का कमरा मवेशियों के साथ साझा किया जाता है। परिवार के किसी सदस्य का किसी बैंक या डाकघर में खाता है और किसी सदस्य को डीबीटी योजना से कोई सहायता राशि मिली है। बीमार पड़ने पर इलाज के लिए कहां जाते हैं। बीमार पड़ने पर सरकारी सुविधा न लेने का क्या कारण है। बीपीएल या अन्य कोई कार्ड है। घर में मच्छरदानी का प्रयोग करते है और कितनी मच्छरदानियां है।


सर्वे में शुरू किया गया नया सवाल
कोविड के दौरान कोई पॉजिटिव हुआ था। किस तरह का उपचार मिला था और कहां मिला था। क्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड के इलाज के दौरान कितना खर्च करना पड़ा था। परिवार के किसी सदस्य की कोविड से मृत्यु हुई थी। पीएम केयर फंड से कोई लाभ मिला था। कोविड के दौरान जेब से किए गए खर्च को कैसे पूरा किया गया था।


वर्जन
जनसंख्या, स्वास्थ्य संकेतकों के साथ स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और संबंधित क्षेत्रों के विश्वसनीय व तुलनीय डाटा के लिए इस तरह का सर्वे किया जाता है। इससे भावी योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। इसमें देश, प्रदेश और जिला स्तर तक के अलग अलग तुलनात्मक आंकड़े बनाए जाते हैं। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed