फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pythagoras theorem is the product of Indian mathematics

Jalaun News: पाइथोगोरस प्रमेय भारतीय गणित की देन है

Sun, 30 Apr 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pythagoras theorem is the product of Indian mathematics
फोटो-19-डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीवी कॉलेज के सेमिनार हॉल में विज्ञान परिषद ऑफ इंडिया का 24 वां वार्षिक तीन दिवसीय सम्मेलन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय संगोष्ठी के अंतिम दिन रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफेसर डॉ एसएन पांडेय ने पाइथागोरस प्रमेय को भारतीय गणित की देन बताया गया है। प्राचीन गणित में कई अविष्कार और शोध हुए है। आज भी इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। नवाचार करते रहना चाहिए। कुमाऊ विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफेसर एमसी जोशी ने कहा कि गणित एक ऐसी भाषा विषय है, जिसमें झूठ का कोई स्थान नहीं है। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पांडेय ने गणित को साहित्य में छिपे तथ्य एवं संभावनाओं पर अनुसंधान करने की जरूरत पर जोर दिया।
संगोष्ठी में देश और विदेश के गणितज्ञों ने आनलाइन और आफलाइन जुड़कर अपने अपने गणित से संबंधित व्याख्यान दिए। इस दौरान विज्ञान परिषद आफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में तीन शोध छात्रों रोहित कुमार नैनीताल, दीपिका मारवाड़ कानपुर और नरेंद्र विश्वास नैनीताल को यंग साइंटिस्ट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रोफेसर आरसी चंदेल, डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. नीति कुशवाहा, डॉ. हरीश कुमार श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। संचालन प्रोफेसर अवनीश कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. शरत श्रीवास्तव, डॉ. हर्ष कुमार गर्ग, डॉ. अंगद सिंह कुशवाहा, डॉ. कृपाशंकर, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. नगमा खानम, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. विजय चौधरी, डॉ. नीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed