फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pukhrayan defeated Kadaura by five wickets, won the trophy

पुखरायां ने कदौरा को पांच विकेट से हराकर, जीती ट्रॉफ ी

Wed, 13 Jan 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pukhrayan defeated Kadaura by five wickets, won the trophy
ंदौरा में अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अतिथि चेयरमैन ज? - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गुलौली में अंतरजनपदीय टूर्नामेंट के फाइनल में पुखरायां की टीम ने कदौरा मवई की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन मो.जमीर आलम ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गुलौली में डायमंड क्रिकेट अंतरजनपदीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को हुआ। जिसमें कदौरा मवई की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुखरायां टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पुखरायां की तरफ से बल्लू यादव ने 48 रन बनाए। मैच के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन कदौरा मो. जमीर आलम ने विजेता टीम के कप्तान भोला यादव को ट्रॉफी व इनाम की राशि दी। टूर्नामेंट आयोजक गयासुद्दीन, जावेद, माबुद्दीन, जियाउद्दीन, खुशनसीब, नफीस खान, ताहिर, बसीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed