{"_id":"7be86f4c0814d4a6c536c09c2ae52f1a","slug":"protest-against-power-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्ती गुल होने से खफा लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बत्ती गुल होने से खफा लोगों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला शांतिनगर में दो दिन से बिजली गुल है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों के ध्यान न देने पर गुस्साए इलाकाई लोगों ने सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे उरई-झांसी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की वजह से स्कूली बच्चे व नौकरी पेशा लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर सीओ जंगबहादुर सिंह व कोतवाल सतेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर समस्या जल्द सुलटवाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर दो घंटे बाद जाम खत्म हो सका।
विज्ञापन
मोहल्ला शांतिनगर में लगा ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया था। तभी से मोहल्ले की बत्ती गुल है। बत्ती न आने से पानी का संकट भी गहराने लगा है। मोहल्ले वालों ने इस बारे में बिजली विभाग के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
दो दिन से अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने दोपहर तकरीबन 12 बजे उरई-झांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक जाम लगने से उरई-झांसी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
स्कूलों की छुट्टी होने के कारण कई स्कूली वाहन जाम में फंसने से स्कूली बच्चों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा जाम में फंसने से नौकरी पेशा लोग भी विलंब से अपने दफ्तर पहुंचे। जाम की सूचना मिलने पर सीओ जंगबहादुर सिंह व कोतवाल सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को नया ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।