फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Proposals sent for Balika Grih and Nari Niketan

बालिका गृह और नारी निकेतन की स्थापना का प्रस्ताव भिजवाए

Sat, 05 Nov 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Proposals sent for Balika Grih and Nari Niketan
उरई (जालौन)। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की नहर निरीक्षण भवन में समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि जिले में बालिका गृह, नारी निकेतन, महिला शरणस्थल की स्थापना की जानी है। इसके लिए किसी संस्था के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाए ताकि उस पर विचार किया जा सके। उन्होंने वन स्टाप सेंटर का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना का ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभ दिलाया जाए। आईसीडीएस विभाग की समीक्षा करते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने खिलौना बैंक के बारे में जानकारी दी। कहा कि खिलौना बैंक में जो खिलौने आए हैं, उन्हें सुदूर क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जाए।

उन्होंने सीडीपीओ और सुपरवाइजर के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। इस दौरान सीडीपीओ कपिल शर्मा, रमाकांत, महिला कल्याण विभाग की प्रवीणा, रिचा, ज्योति, महिला संरक्षण अधिकारी जूूली ने अलग अलग बात कर उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। मंत्री झांसी जा रही थीं। इस दौरान गुरुवार की देर रात नहर निरीक्षण भवन में बाल एवं बाल विकास के कार्यों की समीक्षा भी की।
शशिशेखर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed