फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Proposal sent to build Government Ayurvedic Hospital in Ajnari village

Jalaun News: अजनारी गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाने का भेजा प्रस्ताव

Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to build Government Ayurvedic Hospital in Ajnari village
उरई (जालौन)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय डकोर ब्लॉक के अजनारी गांव में बनेगा। ग्रामसभा की सहमति के बाद इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस चिकित्सालय से बनने से लोगों के जिला मुख्यालय आने की दौड़ बचेगी। साथ ही अजनारी गांव के आसपास के करीब 20 गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 41 आयुर्वेदिक और दो यूनानी चिकित्सालय संचालित है। जिला मुख्यालय का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अभी जिला अस्पताल की बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। इस अस्पताल को सरकारी भूूमि में संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत अजनारी बड़ेरा में अपनी ग्राम पंचायत में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान साधना कुशवाहा ने खलिहान की दो हजार वर्गमीटर जमीन में अस्पताल बनाने का प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी के पास भेजा है। इस अस्पताल के बनने से ब़ड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने चयनित भूमि का निरीक्षण भी कर लिया है और भूमि को उपयुक्त माना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल का कहना है कि अजनारी गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का प्रस्ताव ग्राम सभा की ओर से आया है। अस्पताल के लिहाज से जगह व जमीन उपयुक्त है। इसे संस्तुति के साथ शासन को भेजा गया है।


ग्रामीणों में भी खुशी
गांव के परशुराम का कहना है कि ग्राम पंचायत भले ही शहर से सटी है। लेकिन आसपास कोई अस्पताल न होने के कारण जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। यदि यह अस्पताल इस गांव में बनता है तो कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी। प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुशवाहा का कहना है कि गांव में अस्पताल खुलने से किसान और मजदूर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि वह छोटे मोटे इलाज के लिए मुख्यालय तक जाने के लिए परेशान होते थे। अस्पताल बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed