फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   'Properly oversee the blind children'

‘ठीक से करें नेत्रहीन बच्चों की देखरेख’

Sat, 14 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 14 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
'Properly oversee the blind children'
जिला प्रशिक्षण केंद्र को चेक करते एडीएम आनंद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बोहदपुरा जिला प्रशिक्षण केंद्र में संचालित अंध व मूक बधिर विद्यालय का एडीएम ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी। इस दौरान वार्डन को निर्देश दिए कि बच्चों की देखरेख में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बच्चों की ड्रेस साफ सुथरी रहे इसका भी ध्यान रखें। उन्होंने जिला प्रशिक्षण केंद्र को भी चेक किया। यहां चतुर्थ
विज्ञापन


श्रेणी कर्मी तो मौजूद था लेकिन अन्य स्टाफ गैरहाजिर मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है। अंध व मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम आनंद कुमार ने सबसे पहले बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और वहां पर साफ सफाई को देखा। शौचालय में साफ सफाई की और अधिक जरूरत बताई। बच्चों की ड्रेस को लेकर नाराजगी जताई। वार्डन से कहा
विज्ञापन


कि वह बच्चों की देखरेख में कोई कोर कसर न छोड़ें। बच्चों की यूनिफार्म साफ सुथरी होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र को चेक किया। यहां पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद मिला लेकिन अन्य किसी के न होने पर उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया और गैरहाजिरी लगाई। इसी के से गैर हाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। अचानक एडीएम के निरीक्षण करने की खबर पर एक कर्मचारी दौड़ा दौड़ा पहुंचा जिसे समय पर आने की चेतावनी  दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed