{"_id":"624c86a5375beb3fbc492a39","slug":"prize-cricket-team-doctor-final-orai-news-knp6895426127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल क्रिकेट लीग: हुकुमपुरा को हरा माधौगढ़ ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल क्रिकेट लीग: हुकुमपुरा को हरा माधौगढ़ ने जीता खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
उरई। चंबल क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में माधौगढ़ ने हुकुमपुरा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल जीतने वाली माधौगढ़ को विजेता और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली हुकुमपुरा टीम को उप विजेता ट्रॉफी दी गई। विजयी टीम माधौगढ़ को 5100 व उपविजेता रही हुकुमपुरा की टीम को 2100 रुपये नकद दिए गए।
माधौगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। हुकुमपुरा टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 103 रन बनाए। काजू ने भी तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी माधौगढ़ की टीम ने आवश्यक रन आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर बना लिए। माधौगढ़ की ओर से रामजी ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। माधौगढ़ के रामजी को मैन ऑफ द मैच मिला। उन्होंने 43 रन बनाए थे।
इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य 14 टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। चंबल क्रिकेट लीग 23 मार्च से हुकुमपुरा मैदान पर चल रही थी। हुकुमपुरा दस्यु सलीम गुर्जर के गांव के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि यह आयोजन बीहड़ की नई पहचान है। खेल अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाएं हमेशा गांव से निकलती हैं। इस दौरान शूटर राहुल तोमर, अजय पांडेय, शाह आलम राना, डॉ. भूपेंद्र सोलंकी, सुनीता लाकड़ा, डॉ. लाला शंकर गयावाल आदि ने संबोधित किया। लोक गायक सिद्दीक अली और श्याम पंडित की टोली ने समा बांध दिया। संचालन डॉ कमल कुमार कुशवाहा ने किया। पुरस्कार वितरण में वीरेंद्र सिंह सेंगर, रामसुंदर यादव, कुलदीप बौद्ध, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका जगपाल व यशवेंद्र ने निभाई। एंकरिंग घनश्याम राजपूत ने की।