फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   prize,cricket,match,team,man

कालपी ने गढग़ुआं को 128 रन से हराकर जीता फाइनल मैच

Sat, 05 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
prize,cricket,match,team,man
बैरई गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट लीग की विजेता टीम को शील्ड देते मुख्य अतिथि। - फोटो : ORAI
उरई। न्यू सहारा क्रिकेट क्लब बैरई की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला कालपी और गढ़गुआं के बीच खेला गया। इसमें कालपी ने गढ़गुआं को 128 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत हासिल की।
विज्ञापन

कालपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 257 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी गढ़गुवां की टीम 129 रनों पर सिमट गई। कालपी की ओर से धुआंधार बल्लेबाज राजा ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। जबकि मैन ऑफ द सीरीज भी कालपी टीम के ही अनस को मिली। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पंचायत सशक्तिकरण अभियान के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता अमित द्विवेदी इतिहास ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी खेल की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है उन्हें सही समय पर सही मंच उपलब्ध कराने की। इस टूर्नामेंट का आयोजन बैरई के शहीद बीएसएफ जवान राजकुमार सिंह जोगी व भारतीय सेना में शहीद अंकित सिंह की स्मृति में किया गया था। इस अवसर पर श्याम सिंह, राम लखन यादव, लल्लन बाबू, देवेंद्र चतुर्वेदी, पान सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कल्लू महाराज ने किया।
विज्ञापन

-----------
बवीना ने गुलौली को 8 विकेट से हराया
- मुमताजाबाद प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ, मैन ऑफ दा मैच रहे अफगान खान
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज के गांव मुमताजाबाद के एमपीएल ग्राउंड में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहले मैच में बवीना की टीम ने गुलौली की टीम को 8 विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलौली के कप्तान इजहार शेख ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवर में 93 रन बनाए। इसमें टीम के तहरीर खान ने 29 रन बनाए। बवीना के गेंदबाज वसीम ने 2 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में बवीना ने शानदार शुरुआत करते हुए 10.3 ओवरों में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। कप्तान अफगान खान ने ताबड़तोड़ 6 छक्कों व एक चौके की मदद से 42 रनों की पारी खेली। अफगान को शानदारी पारी के लिए को मैन ऑफ द मैच दिया गया। स्कोरिंग नाजिर मिर्जा व निजाद ने की। टूर्नामेंट का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अनीस खान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अजहर बेग ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनको पुरस्कार दिया। इस दौरान रिहान बेग, राशिद बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed