{"_id":"6373dddad7d0ab286459e04f","slug":"prime-minister-and-chief-minister-houses-handed-over-to-the-beneficiaries-orai-news-knp7285039189","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को सौंपे गए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों को सौंपे गए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास
विज्ञापन
उरई/ जालौन। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 221 आवासों के लाभार्थियों को प्रथम किस्त का 88.40 लाख रुपये भेज दिया गया है। योजना के अंतर्गत एक सितंबर के बाद अब तक कुल 152 आवास पूर्ण किए गए। इनकी लागत 1.82 करोड़ है। मंगलवार को लाभार्थियों को गृह प्रवेश प्रमाण पत्र और चाबी वितरित की गई। चाबियां पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, कस्बा डकोर समेत मुहम्मदाबाद, मुहाना, बोहदपुरा एवं कुकरगांव में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों में लाभार्थियों को जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने गृह प्रवेश कराया। कस्बा डकोर में रामजानकी, लालाराम और मुहम्मदाबाद में प्रेमा, सुशीला, आशिया को पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवासों की चाभियां सौंपी गईं।
मुहाना में दो लाभार्थी, बोहदपुरा में एक लाभार्थी को आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र दिया गया। कुकरगांव में एक लाभार्थी को आवास की चाभी सौंपी गई। रामपुरा संवाद के अनुसार बाढ़ में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें विकासखंड सभागार में प्रमाणपत्र व चाबी वितरण की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान और विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह राजावत रहे। कुल 51 ग्रामीणों को प्रमाणपत्र व चाबी वितरण की गई।
विज्ञापन
जालौन ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके घर की चाबी सौंपी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी रहे। मल्लू निवासी मूंगालाल के खाते में पहली किस्त की 40 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई। पांच लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47 लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराया गया। इस दौरान संजू खत्री, बीडीओ संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
कुठौंद विकास खंड सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त मनरेगा अवधेश दीक्षित, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र सिंह जादौन ने लाभार्थियों को चाबी का वितरण किया।15 लाभार्थियों को चाबी वितरित की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी, बीडीओ प्रतिभा शाल्या, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरजा शंकर निरंजन आदि मौजूद थे।
लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
कदौरा। मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के 29 गांवों के 74 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र व सात लाभार्थियों को चाभी का वितरण किया गया। प्रमाण पत्र और चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी, एडीओ पंचायत रामकुमार, सचिव अभिषेक यादव, प्रधान भूपेंद्र यादव, हबीब खान आदि मौजूद रहे। (संवाद)